Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश मंत : दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में ‘सरदार@150 एकता मार्च’ अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से भेजे गए पांच सदस्यीय समिति में शामिल भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने हिस्सा लिया और कार्यशाला की विभिन्न विषयगत चर्चाओं में सहभागिता की।

कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा जी, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देश भर से पंहुचे भाजपा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान कर कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। 'एकता मार्च’ के माध्यम से देशभर के युवाओं में एकता, अनुशासन, और देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। छत्तीसगढ़ भी इस अभियान में बढ़ चढकर सहभागी बनेगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में भाजपा का संकल्प और अधिक दृढ़ होगा। सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों में बिखरे हुए देश को एक सूत्र में पिरोकर वर्तमान स्वरूप प्रदान किया, ऐसे दृढ़ इच्छा शक्ति वाले सशक्त नेता की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके जन-जन को संदेश देना और राष्ट्रीय एकता की भावना को जगाए रखना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।  इस राष्ट्रीय कार्यशाला में अभियान के प्रदेश संयोजक और प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय (पूर्व विधायक), सदस्य जी वेंकटश्वर (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुश्री ऋतु चौरसिया (प्रदेश मंत्री), अम्बिकेश केसरी (पूर्व जिला महामंत्री) ने हिस्सा लिया।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें