Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

PG में खूनी खेल : चाकू मारकर छात्र की हत्या, सिगरेट मांगने पर हुआ विवाद, हिरासत में 2 आरोपी…

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 6, 2026

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पीजी के भीतर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हैरिटेज स्कूल के पीछे हरिनगर स्थित पीजी में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की पूरी वजह और हत्या में आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

सिगरेट मांगने को लेकर शुरु हुआ विवाद

यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर चित्रेश सहारे (26) अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

मारपीट के बाद मारा चाकू

आरोप है कि विवाद के दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पैर और जांघ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल चित्रेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

इधर बेटे की मौत की खबर के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपी वैभव मानकर (23), राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम के हर पहलू को खंगाल रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें