Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुबह 11:48 से दोपहर 12:33 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल

आज मेष, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्‍तीसगढ़ में फिर बढ़े सीमेंट के दाम: कीमतों के विरोध में सांसद बृजमोहन ने PMO को लिखा पत्र, पीएम आवास निर्माण पर संकट…

Jagbhan Yadav

Sun, Jan 12, 2025

रायपुर:- छत्‍तीसगढ़ में एक सप्‍ताह के बाद फिर से सीमेंट के दाम बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने का फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विरोध किया है। सांसद ने पीएमओ ऑफिस और सीएम विष्‍णुदेव साय को पत्र लिखकर दाम न बढ़ाने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे कंस्‍ट्रक्‍शन के काम प्रभावित हो सकते हैं। आम लोगों को इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि प्रदेश में अल्‍ट्राटेक सीमेंट समेत कई कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं। प्रदेश में पिछले करीब 11 दिनों में 50 रुपए तक दाम बढ़े हैं। इसका असर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे गरीबों के मकान निर्माण पर असर पड़ेगा। गरीबों पर निर्माण के लिए आर्थिक संकट खड़ हो सकता है। इतना ही नहीं प्रदेश में अन्‍य कंस्‍ट्रक्‍शन के काम भी प्रभावित होंगे। इन कामों की लागत बढ़ जाएगी।

पिछले साल थे 280 से 290 तक जाम

छत्‍तीसगढ़ में सीमेंट के दाम 340 से 350 रुपए तक हो गए हैं। ये दाम इसी साल की शुरुआत में बढ़ाए गए हैं। इसी के चलते करीब 50 रुपए तक सीमेंट के दाम प्रति बोरी बढ़े हैं। जनवरी से पहले प्रदेश में 280 से 290 रुपए तक थे। अब दाम बढ़ने से इसका असर प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणाधीन घरों पर पड़ेगा।

प्रदेश में 8 लाखा से ज्‍यादा आवास स्‍वीकृत

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लंबित 8 लाख से ज्‍यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्‍वीकृत किए गए हैं। इन आवासों का निर्माण प्रदेश में कुछ हिस्‍सों में शुरू भी हो चुका है। गरीब परिवारों को आवास स्‍वीकृत किए जाने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। ऐसे में आवास निर्माण के लिए सीमेंट की जरूरत पड़ेगी। बढ़े हुए सीमेंट के दाम से गरीब परिवारों पर आर्थिक आएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें