Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG ब्रेकिंग : दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ रुपए कैश जब्त, चार लोग हिरासत : CG ब्रेकिंग : दो स्कॉर्पियो से 6.60 करोड़ रुपए कैश जब्त, चार लोग हिरासत में

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी रकम जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से 6 करोड़ 60 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह कुम्हारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो गाड़ियों में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहनों को रोका। जब गाड़ियों की तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखे गए 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद मिले। गाड़ी में सवार चार लोग इस रकम के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर चारों को हिरासत में ले लिया।

इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद दुर्ग पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग (Income Tax Department) को दे दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह पैसा किसका है, कहां से आया है और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था। प्रारंभिक तौर पर इसे हवाला कारोबार से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और इस मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें