Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चक्रधर समारोह; गले में मांदर डाल CM साय ने किया डांस; हेमा मालिनी ने मंच पर जीवंत किया राधा-कृष्ण का प्रेम

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 9, 2024

Chhattisgarh Crimes

रायगढ़। गणेश चतुर्थी के अवसर पर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रामलीला मैदान में 39वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ. इस समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया. वहीं प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और उनकी टीम ने भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी. नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति से कलाप्रेमी और दर्शक मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं समारोह में अपने गृह ग्राम बगिया के कर्मा नर्तकों को मांदर की थाप पर कर्मा नृत्य करते देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं को नहीं रोक सके और मुख्य मंच पर हाथ में मांदर थामे हुए जमकर थिरके. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और ओपी चौधरी ने भी कर्मा नृत्य किया.

बता दें कि इस साल के समारोह को और भी खास बनाने के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. पहले दिन पद्मश्री हेमा मालिनी ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दीं. अगले 10 दिनों तक रायगढ़ कला और संस्कृति से सराबोर रहेगा, जिसमें कुल 62 इवेंट्स होंगे. इस आयोजन में देश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे. पद्मश्री से सम्मानित कलाकार भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगी. हर साल इस आयोजन के लिए रायगढ़ में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जाती हैं, इस दौरान यहां देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करने आते हैं.

Chhattisgarh Crimes
नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी ने भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम को मंच जीवंत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें