Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

उम्मीदों का जल

क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत

दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Today Weather update: : छत्तीसगढ़ में मानसून पकड़ेगा रफ्तार, राजधानी समेत 22 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Jagbhan Yadav

Sat, Aug 29, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सावन माह के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने रहे सिस्टम के प्रभाव से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन बारिश से राहत रही। इस दौरान तापमान 29 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं, कि 29 अगस्त से प्रदेश में बारिश का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ेंगी। मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में अब तक की मौसमी बारिश सामान्य से 3 प्रतिशत कम है।

रायपुर में आज कैसा रह सकता है मौसम ?
राजधानी में 29 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शुक्रवार को कहां-कहां हुई बारिश?
पिछले 24 घंटे में कुसमी में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश हुई. रामानुजगंज और भैसमा में 6-6 सेमी, जबकि कुनकुरी, वाड्रफनगर, कोरबा और करतला में 5-5 सेमी बारिश दर्ज की गई. बलरामपुर, राजपुर, कांसाबेल, प्रतापपुर और पोड़ी में 4-4 सेमी बारिश हुई. अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दुर्ग में और न्यूनतम 22.2 डिग्री पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

इन इलाकों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कई जिलों में शनिवार सुबह बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है।

खाड़ी में बन रहे सिस्टम बढ़ाएगा बारिश की रफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 अगस्त के आसपास उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। अगले 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें