Friday 16th of October 2026

ब्रेकिंग

उम्मीदों का जल

क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत

दिए जाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण : अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अब तक 8,526 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, खुशहाल बस्तर बनाने का संकल्प

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Weather : छत्तीसगढ़ में थमी बारिश की रफ्तार, आज रायपुर समेत इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 6, 2026

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल अब धीमी होती नजर आ रही है। बीते दिनों की तुलना में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। हालांकि रविवार को कुछ इलाकों में मौसम करवट ले सकता है। रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश का दायरा काफी हद तक सक्रिय मौसम प्रणालियों पर निर्भर करेगा। फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण लगातार और व्यापक बारिश की संभावना कम बनी हुई है।

राजधानी रायपुर में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। स्थानीय प्रभाव के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि अभी तेज बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश के आंकड़ों के मुताबिक मुंगेली के लोरमी, सरगुजा के दरिमा और राजनांदगांव के कुमारदा में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में मौसमी सब-डिविजनल वर्षा सामान्य से 3 प्रतिशत कम रही है।

प्रदेश में बारिश को प्रभावित करने वाला मौसम सिस्टम अब कमजोर हो चुका है। इसके कारण बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर बनने वाले मौसम प्रभाव से कुछ जगहों पर बादल और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश के लिए किसी मजबूत सिस्टम का इंतजार है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है।

यह मौसम प्रणाली अगले दो दिनों के दौरान पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ सकती है। इसके आगे बढ़ने के साथ मौसम में होने वाले बदलाव पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। रविवार को रायपुर समेत कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में दोबारा अच्छी बारिश के लिए बंगाल की खाड़ी में बनने वाली नई मौसम प्रणाली अहम भूमिका निभा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें