Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दिए सुझाव

अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का तबादला

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न: भोजपुरी गानों पर जमकर थिरके परिषद के सदस्य, स्विमिंग का भी लिया आनंद

भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद का होली मिलन धमधा स्थित शकुंतलम ग्रिंस फार्म हाउस में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें भोजपुरी परिषद के वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यह कार्यक्रम अपने आप में अनोखा था पहली बार लोगों ने ऐसे रंग बिरंगी गुलालों से तथा और भी बहुत कुछ व्यंजनों के साथ गले से गले मिलकर स्विमिंग पूल का आनंद लेते हुए खेसारी लाल के गानों पर नाचते झूमते भरपूर आनंद उठाया।

यह कार्यक्रम रात 9:00 बजे तक चला उसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर भोजपुरी समाज को आगे बढ़ाने भिलाई के साथ-साथ पूरे प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया हमारी संस्कृति ही हमें बचा सकती है जिस देश प्रदेश और समाज की संस्कृति जिंदा ना हो वह सभी अपंग सा हो जाते हैं इसलिए उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड के रीति रिवाज खान-पान शिक्षा के क्षेत्र में खेल के क्षेत्र में उत्सव के क्षेत्र में हम सभी लोगों को एक दूसरे को जोड़ने की आवश्यकता है।

आज हमारे भोजपुरी समाज को तोड़ने में सबसे ज्यादा जातिगत संगठन आ रहा है हम भोजपुरी हैं भोजपुरी हमारी जाति होनी चाहिए तभी हम एक हो पाएंगे हम अपनी जाति बिरादरी के साथ-साथ हमें अपने प्रदेश के महापुरुषों को याद रखें भोजपुरिया ऐसा प्रदेश है जो पूरी दुनिया को शांति का संदेश देता है हमारे महापुरूषों ने समाज को उठाने में देश को बचाने में अपने आपको न्योछावर कर दिया उनको जब तक हम याद नहीं करेंगे उनके कदमों में नहीं चलेंगे तब तक हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा बहुत सारे लोगों ने अपने-अपने तरीके से समाज को जोड़ने का पहल किया है।

हम उनको नमन करते है परम आदरणीय हमारे भोजपुरी परिषद के मुख्य संरक्षक जी के दिशा निर्देश में भोजपुरी परिषद काफी ऊंचाइयों पर है हमारे जितने भी पदाधिकारी भोजपुर परिषद के हैं अपने तन मन धन से अपने विचारों के माध्यम से समाज को जोड़कर ऊंचाई दे रहे हैं मैं सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से परिषद के मुख्य संरक्षक संजय ओझा, प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सचिव बीपी सिंह, खेल प्रभारी श्रीकांत पहलवान, भगवान पहलवान, मार्गदर्शक नंदकिशोर सिंह, निशीकांत शर्मा, सुशील शर्मा, रायगढ़ जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मनोज चौधरी, राजेश शुक्ला, मृत्युंजय भगत, ओम प्रकाश शर्मा, हरेंद्र यादव, योगेंद्र पाठक, अरुण कुमार बैठा, श्याम शर्मा के साथ भारी संख्या में परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें