Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

CM साय हितग्राही महिलाओं के खातों में करेंगे राशि ट्रांसफर

कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहे सौदागर

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन संभलकर, पड़ने वाली है जबरदस्त गर्मी

Jagbhan Yadav

Wed, Mar 6, 2024

chhattisgarh weather update

Chhattisgarh Weather Update बीते दिनों हुई हल्की बारिश के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में मौसम सुहाना रहा. अब मौसम बदल रहा है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फरवरी के तीसरे सप्ताह से हल्की गर्मी की शुरुआत हो गई. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है. मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा. यहां 36.6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तीन दिनों में गर्मी और बढ़ सकती हैं.

छत्तीसगढ़ का मौसम : रायपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया-" बुधवार को प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 डिग्री से 37 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है."

मंगलवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई. बुधवार को मौसम ड्राई रह सकता है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण गर्मी भी बढ़ जाएगी."- संजय बैरागी, मौसम वैज्ञानिक

अलग अलग शहरों का तापमान: रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री माना. एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री. पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री. दुर्ग का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया.

छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव, प्रकृति को बचाने के लिए सेमिनारमहाशिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न करें ऐसी गलती, भोले बाबा हो सकते हैं नाराज, जानिएश्री हरि को विजया एकादशी के दिन करें प्रसन्न, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें