Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : पुलिस -नक्सली मुठभेड़ तेज: 5 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद; दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 3, 2025

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सोमवार को एक बड़ी मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ उस समय हुई, जब DRG, STF और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। जवान जंगल इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

हमले के बाद जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग चलती रही। इसी दौरान मिली जानकारी के अनुसार, 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं, एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान के घायल होने की सूचना भी सामने आई है। बस्तर रेंज के IG ने भी इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

संयुक्त बलों का कहना है कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। हाल ही में सुरक्षा बलों ने नक्सल कमांडर हिड़मा की मौत की पुष्टि भी की थी, जिसे 16 दिन पहले हुए ऑपरेशन में मार गिराया गया था। मुठभेड़ की लगातार घटनाएं बताती हैं कि सुरक्षा बल नक्सलियों की गतिविधियों पर मजबूत नियंत्रण बनाने के लिए लगातार दबाव बनाए हुए हैं।

Tags :

#Chhattisgarh #NaxalEncounter #Bijapur #Dantewada #BastarRange #SecurityForces #DRG #STF #CobraBattalion #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें