Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

1 दिसंबर से सस्ती होगी बिजली : सरकार ने 200 यूनिट तक बिल आधा करने का फैसला लिया, लाखों घरों को बड़ी राहत

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 19, 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल में राहत देने का बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन कार्यक्रम में घोषणा की कि 1 दिसंबर से प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिल आधा किया जाएगा। सरकार का यह कदम उन परिवारों को सीधी मदद देगा, जिनकी मासिक आय का बड़ा हिस्सा बिजली खर्च में चला जाता है।

वर्तमान व्यवस्था में 200 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ता 800 से 900 रुपए तक का बिल भर रहे थे। नई योजना लागू होने के बाद यह राशि घटकर 420–435 रुपए के बीच रह जाएगी। इसका मतलब है कि हर उपभोक्ता को महीने भर में करीब 400 से 500 रुपए की बचत होगी। बिजली दरों में इस कटौती का सीधा असर राज्य के 45 लाख से ज्यादा परिवारों पर पड़ेगा, जो घरेलू श्रेणी में आते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई योजना 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपयोग करने वाले घरों के लिए लागू होगी, पर राहत केवल 200 यूनिट तक के बिल पर दी जाएगी। इससे मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले अगस्त 2025 में सरकार ने पुरानी बिजली हाफ योजना में संशोधन करते हुए 400 यूनिट की सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी थी। उस निर्णय के बाद उपभोक्ताओं का बिल लगभग दोगुना हो गया था, जिससे व्यापक नाराज़गी देखने को मिली थी। अब चार महीने के भीतर दूसरी बार बदलाव करते हुए सरकार ने राहत की सीमा फिर बढ़ा दी है, जिसे उपभोक्ता हित में उठाया गया सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Tags :

Chhattisgarh News Electricity Bill Power Tariff Relief Government Scheme Vishnudev Sai Domestic Consumers Electricity Subsidy Raipur Updates

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें