Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में रचा इतिहास : प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का जीता खिताब

भिलाई :- छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ा है।

संजू देवी ने फाइनल मैच में चीनी ताइपेई के खिलाफ 14 प्वाइंट्स स्कोर किए और भारत को 35-28 से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस उपलब्धि के लिए उन्हें 1,500 डॉलर का पुरस्कार भी मिला, जिसे उन्होंने अपने पिता को देने का फैसला किया है।

अहिवारा विधासभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोरसेवाड़ा ने विधायक कार्यालय भिलाई-३ मंडल में संजू देवी को जीत की बधाई दी और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है। जिसमे प्रमुख रूप से महापौर निर्मल कोसले जी कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल जी, कोच अनुज प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू जी, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरीशंकर जी भिलाई तीन मंडल अध्यक्ष वरुण यादव जी नेता प्रतिपक्ष राम खिलावन वर्मा जी, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे जी,राधेश्याम वर्मा,श्याम सुंदर जायसवाल,समीर अग्रवाल,रोहित साहू जी,संदीप पाली ,महेंद्र साहू ,दीप पटेल उपस्थित रहे।छत्तीसगढ़ वासियों ने एयरपोर्ट पर संजू देवी का भव्य स्वागत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें