Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

मिलने पर संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला

स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान, सिद्धार्थ शंभू बने सहप्रभारी

स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छग की भाजपा प्रभारी बनी स्मृति ईरानी : मुख्यमंत्री साय ने स्मृति ईरानी को दी बधाई

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 23, 2026

रायपुर-दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए भाजपा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को सौंपा है। उनके साथ  सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी होंगे। बिहार हरीश द्विवेदी, डा. अरविंद भदौरिया आंध्रप्रदेश, अंडमान निकोबार जय प्रकाश (दिल्ली), अरूणाचल प्रदेश डा.देवेन्द्र कुमार, असम के लिए मंगल पांडे, चंडीगड़  महेन्द्र पांडे, दादारा नगर हवेली दमन एंड दीप के लिए वर्षाबेन नरेन्द्र भाई दोशी को प्रभारी बनाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति ईरानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
इसी के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  सिद्धार्थ शम्भू को भी छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साय ने कहा कि आपके सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें