Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

उदय कान्वेंट इंग्लिश मेडियम स्कूल कुम्हारी में बच्चों ने मनाया शिक्षक : उदय कान्वेंट इंग्लिश मेडियम स्कूल कुम्हारी में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस:नाटक के माध्यम से बताया शिक्षक का महत्व, 1962

(कुम्हारी ,CG),उदय कॉन्वेंट स्कूल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। शिक्षकों के महत्व को उजागर किया। वहीं शिक्षकों ने भी बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को उदय कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित प्रोग्राम की शुरुआत डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें छात्र ने शिक्षक नाटकों के माध्यम से अपने जीवन मे उनका महत्व बताया।

शिक्षक दिवस साल 1962 में मनाया गया मुख्य अध्यापिका कामाक्षी गोयल ने बताया कि दरअसल शिक्षक दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। पहली बार शिक्षक दिवस साल 1962 में मनाया गया था जब डॉ. सर्वपल्‍ली देश के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

प्रधानाचार्या चारू कपूर ने बताया कि डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे। वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक थे। उनके इन्हीं गुणों के कारण सन् 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।

फूल देकर शिक्षकों को सम्मानित भी किया उन्हें 1931 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा “सर” की उपाधि प्रदान की गयी थी। इस दौरान छात्रों ने कार्ड और फूल देकर शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना वर्मा , ममता ममता देवांगन , मीना , देवकुमारी कुर्रे ,अर्चना सोनी , शैली , प्रियंका साहू , यामिनी यादव , जग्रति , ज्योति देवांगन समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें