Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर : सीएम साय ने पत्नी संग किया फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 17, 2026

 00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना

रायपुर। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बगिया स्थित  फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान अपनी पत्नी के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण भी किया और लोगों से एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन के धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बने की अपील भी किया।

एक या अधिक लोग, हेन्ना, विवाह, dais और टेक्स्ट की फ़ोटो हो सकती है


बताया जाता है कि मैनी नदी के तट पर स्थित  फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन का तीन न दिवसीय दिवसीय विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री  साय एवं कौशल्या साय श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागी बने और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को सावन मास एवं नागपंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव प्रदेशवासियों पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें