Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: नवरात्रि के दौरान पदयात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक बनाये गये कोरिडोर

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 2, 2024

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के द्वारा दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन के लिए दिये गये निर्देश पर ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किये गये है।

जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये है, जो लगातार 24 घण्टे 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। जो लाउड स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और इस मार्ग में किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियो के सहायता के लिए अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये है।

पदयात्रियो के लिए बनाये गये
रूट चार्टः- कुम्हारी टोल प्लाजा- सिरसा गेट चौक-डबरापारा तिराहा-खुर्सीपार तिराहा-पावर हाउस अण्डर ब्रिज-मुर्गा चौक-सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर-09 चौक-ठगडा बांध ओवर ब्रिज-जेल तिराह-गौरव पथ -गाँधी पुतला – पटेल चौक – गंजपारा -पुलगांव चौक-शिवनाथ नदी ब्रिज-अंजोरा बाईपास-राजनांदगांव से होकर डोगरगढ़ जायेगें।

दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील

➡️पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

➡️सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चले वाहन चलने वाले सडक पर ना चले ताकि दुर्घटना से बच सकें।
➡️देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
➡️ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चले।
➡️पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करे अन्यथा एक गंभीर। दुर्घटना के शिकार हो सकते है।
➡️पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।
➡️हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करे।
➡️बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालको से अपील

➡️देर रात यात्रा करने के बचे।
➡️अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलाये।
➡️वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।
➡️शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाये।
➡️सड़क पर वाहन पार्क ना करें।
➡️कुम्हारी से डोगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
➡️रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।
➡️पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलाये और दुर्घटना से बचें।
➡️माल वाहन में सवारी न बैठाये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें