Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

और शहरी निकायों में वित्तीय समावेशन अभियान

परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Crime- छत्तीसगढ़ में लव जिहाद: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीर : Crime- छत्तीसगढ़ में लव जिहाद: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, दो बार कराया गर्भपात

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 13, 2025

 बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवती को पहले प्रेम जाल में आरोपी ने फांसा। फिर युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई तो दो बार गर्भपात कराया। इतना ही नहीं युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर युवती के दोस्तों के नंबर पर सेंड कर दिया। इसके बाद युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दो बार करवाया गर्भपात

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली ने युवती ने बताया कि उसकी पहचान सूरजपुर में रहने वाले सादिक खान से हुई थी। परिचय के कुछ समय बाद युवक ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद युवती से कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। युवती दो बार गर्भवती हुई। आरोपी ने दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया।

अश्लील वीडियो बना कर दोस्तों को भेजा

इसी बीच उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। उसने युवती के दोस्तों को उसके वीडियो मोबाइल पर भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। युवती से मारपीट भी की। मामले में युवती तीसरी बार गर्भवती है। उसने युवक को इसकी जानकारी देकर शादी करने के लिए कहा। युवक ने उससे फिर मारपीट की।

परेशां होकर युवती ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

उसकी हरकतों से तंग आकर युवती ने सरकंडा थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही युवती की शिकायत पर आरोपी सूरजपुर निवासी सादिक खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल उसे न्यायिक रिमांड हेतु अदालत में प्रस्तुत किया जाएगा।

Tags :

chhattisgarh Hindi news india Raipur

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें