Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

की 30वीं किस्त जारी

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

अग्रवाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : नगर सैनिक की काली करतूतों का भंडाफोड़, दहेज के लालच में रचाई तीन शादी..पढ़िए पूरी खबर

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 28, 2025

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर धोखाधड़ी कर तीन लड़कियों से शादी कर उनके जिंदगी से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। आरोपी की तीसरी पत्नी सुशीला मिरी ने कुछ सबूतों के साथ पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, गोपीराम मिरी की तीसरी पत्नी सुशीला ने बताया कि, एक समाजिक सम्मेलन में गोपी मिरी अपने आप को कुंवारा बता कर 2023 में उससे शादी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद सुशीला को बता चला की उसकी पहले ही दो शादी हो चुकी है। पहली और दूसरी पत्नी छोड़ कर चली गई है।

 इसी बता को लेकर विवाद हुआ तो पति और उसके परिवार ने जंजीर से बांध कर मारपीट की। जिसके बाद सुशीला ने राजिम थाना में FIR दर्ज कराई। वहीं नगर सैनिक पर लड़कियों को झूठ बोलकर शादी करने और दहेज के समान को हड़पने और पुलिस में होकर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। वहीं कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़िता ने SP से शिकायत की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें