Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग : ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 23, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा हैं कि आगजनी की घटना के दौरान बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे। बस में आग कैसे लगी और इसका कारण क्या था। इसका पता नहीं चल पाया है।

जानिए घटना

जानकारी के मुताबिक, घटना आज शाम की बताई जा रही है। नवा रायपुर के महानदी भवन के पास कर्मचारियों को लेकर एक बस रवाना होने वाली थी। इसी बीच अचानक बस में आग लग गई। आगजनी की घटना की जानकारी जैसे ही बस सवार कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया।

लोगों ने जलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई। कर्मचारियों के बाहर निकलते ही बस की आग ने विकराल रूप ले लिया। कर्मचारियों ने तत्काल घटना की जानकारी दमकल और पुलिस की टीम को दी।

बताया जा रहा हैं कि आगजनी के 15 से 20 मिनट बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची थी। तब तक के बस बुरी तरह से धू-धूकर जल चुकी थी। फिलहाल बस में लगी आग को बुझा ली गई है।

वहीं, गनीमत रही कि समय रहते ही बस सवार कर्मचारी बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ी घटना भी हो सकती थी।

फिलहाल बस में आग कैसे लगी और इसका कारण क्या था। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। वहीं, बस सवार सभी कर्मचारियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचा दिया गया हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें