अभनपुर में नाले से बाइक समेत मिला व्यक्ति का शव : , रातभर तलाश के बाद मिली लाश, इलाके में सनसनी
Jagbhan Yadav
Fri, May 15, 2026
रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक शराब दुकान से अभनपुर के बीच स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव बाइक सहित मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक का बैलेंस बिगड़ने से व्यक्ति नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गिरोला गांव निवासी गंगादीन साहू पिता स्व. सुखाऊ साहू उम्र 57 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गंगादीन साहू रात से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह नाले में शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है।write something...
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन