Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत : कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 22, 2025

रायगढ़।  इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब युवती प्रिंसी का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने जब प्रिंसी को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलने पर यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंसी किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य किसी दबाव में तो नहीं थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का ख्याल आता है, तो इसे हल्के में न लें, यह एक गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें या टेलिमानस हेल्पलाइन 1800914416 पर कॉल करें। यहां आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए आवश्यक परामर्श देंगे। याद रखिए—जान है तो जहान है।

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें