Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

जगदलपुर की गृहिणी ने किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भर

सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार

गेम्स के कांस्य पदक विजेता एथलीट अनिमेष कुजूर ने की सौजन्य मुलाकात

देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

Jagbhan Yadav

Sun, Oct 4, 2026

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की लाश

यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। व्यक्ति की लाश मालदा घाट स्थित बाउंड्री वॉल प्लांट के अंदर घने जंगल में मिली। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब एक महिला की नजर लाश पर पड़ी, तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीण, पार्षद और जनप्रतिनिधियों को दी।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने के साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।

पोस्टमार्टम के बाद होगा मौत का खुलासा

इस मामले में कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का खुलासा होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें