Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो का रोमांच, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

अब फिंगरप्रिंट से होगा सत्यापन, जान लीजिए ये नए नियम…..

करने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार

जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के तबादले, देखे पूरी लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: डॉग ने समझदारी से बचाई पूरे परिवार की जान, आपको भी हैरान कर देगा ये वीडियो

Jagbhan Yadav

Sat, Feb 17, 2024

 

 

नेशनल डेस्क: कुत्ते वफदारी साथ- साथ समझदारी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुत्ते की समझदारी ने पूरे परिवार की जान बचा ली है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानते हैं कि क्या है पूरा वीडियो-

https://twitter.com/buitengebieden/status/1757848936600252455?t=dyVVJyi_gPkFI3Qe5uUn8w&s=19

 

यह एक सीसीटीवी वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर के बरामदे में रखी खटिया पर एक कुत्ता बैठा है। पास ही एक इलेक्ट्रिक स्कूटर खड़ा है। इसके पास एक एक्सटेंशन बोर्ड रखा हुआ है। इसमें शार्ट सर्किट होने से आग लग जाती है। यह आग धीरे- धीरे इलैक्ट्रिक स्कूटर को पकड़ने लगती है। उसी समय कुत्ता अपनी समझदारी का उपयोग करते हुए दौड़कर एक्सटेंशन बोर्ड को खींचते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर से अलग करता है। इसके बाद वह फिर से आकर खाट पर बैठ जाता है। इस दौरान हल्की सी लगी आग भी बुझ जाती है।

PunjabKesari

कुत्ते की इस सूझबूझ से पूरे घर में भारी आग लगने से बच जाती है। शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि, कितना स्मार्ट कुत्ता है। फिलहाल यह क्लियर नहीं हुआ है कि वीडियो कहां का है। लेकिन अब तक इसे 10 लाख से ज़्यादा लोग देख चुके हैं। इसे देख एक यूजर ने कुत्ते के लिए लिखा, ये कई इंसानों से ज्यादा समझदार है। वहीं किसी और ने लिखा स्मार्ट डॉग। इसको पता चला कि आग को रोकने के लिए सर्किट को हटाने की जरूरत है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें