Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द...देखें लिस्ट..!!

कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जांजगीर कोतवाली में हंगामा: : नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 17, 2026

जांजगीर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर रात एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में थाना पहुंचकर हंगामा किया और बाद में लॉकअप में घुसकर अज्ञात द्रव्य का सेवन कर लिया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, शराब के नशे में थाना कोतवाली पहुंचा। कुछ देर तक थाने में बैठने के बाद वह अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह विवाद करने पर उतारू हो गया।

इसी दौरान गोपाल शर्मा अचानक थाना परिसर के लॉकअप में घुस गया और अपने साथ लाई प्लास्टिक की बोतल में रखे अज्ञात द्रव्य को पी लिया। घटना को देखते ही पुलिस स्टाफ तुरंत लॉकअप के अंदर पहुंचा, जहां गोपाल शर्मा फर्श पर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी गोपाल शर्मा ने इलाज कराने से साफ इनकार कर दिया और वहां भी व्यवधान उत्पन्न करता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी पत्नी और बेटे आर्यन शर्मा से फोन पर बात कराई गई, लेकिन इसके बावजूद वह इलाज के लिए तैयार नहीं हुआ।

मौके पर पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और पत्रकारों की मौजूदगी में उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने उपचार नहीं करवाया। बाद में उसके बेटे आर्यन शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूरी घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें