Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत

50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख

एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : पोल पर चढ़े बिजली कर्मचारी की करंट लगने से मौत

दुर्ग।  जिले में कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गयी। बिजली मरम्मत कार्य करते समय कर्मचारी तेज करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मामला जिले के जेवरा-सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र के भटगांव का है। भटगांव में रविवार को करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाइनमैन संतोष ठाकुर के रूप में हुई है। वह बिजली कंपनी के कर्मचारियों के साथ डेली वेजेस पर लम्बे समय से लाइनमैन का काम करता था। लाइनमैन संतोष ठाकुर बिजली मरम्मत कार्य के दौरान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक़, भटगांव के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। बिजली विभाग का एक नियमित कर्मचारी और निजी कर्मचारी संतोष ठाकुर मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पावर हाउस बिजली स्टेशन से सप्लाई बंद कर दी गई थी। पोल पर चढ़कर संतोष ठाकुर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक पोल में तेज करंट आ गया। अचानक आये करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। संतोष को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। कर्मचारी के मौत को लेकर ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। उनका आरोप है आरोप लगाया कि बिना लाइन शटडाउन किए और बिना सुरक्षा उपकरण, जैसे सेफ्टी किट और दस्ताने के काम कराया जा रहा था। जिस वजह से यह घटना हुई।

प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश

इसे लेकर उन्होंने बिजली आफिस का घेराव किया साथ ही मुआवजे की मांग की। जिसके बाद 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गयी। दूसरी तरफ प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। तकनीकी कारणों, सुरक्षा मानकों और पावर हाउस की सप्लाई प्रक्रिया की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें