Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर 13 साल की नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नौकरी का सुनहरा मौका : CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 4, 2026

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर की ओर से 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड (जोरा), रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की पांच प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 137 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

जानकारी के मुताबिक, इस रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में अलग-अलग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पहले कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।

अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लाना होगा।

समय और कैलेंडर

प्रवेश पूरी तरह निशुल्क

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: रोजगार मेले और  सरकारी भर्तियों से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और पोर्टल पर आवेदन से पहले नियमों की जांच जरूर करें।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें