Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें - मुख्य सचिव

और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम - मंत्री वर्मा

शिक्षा मंत्री यादव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : शौक या मजबूरी? : इंजीनियरिंग के छात्र निकले शातिर चैन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाया था निशाना

Jagbhan Yadav

Tue, Sep 22, 2026

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने चैन स्नैचिंग के जिस गैंग का पर्दाफाश किया है, उसके तार किसी पेशेवर अपराधियों से नहीं, बल्कि तकनीकी शिक्षा ले रहे दो युवा छात्रों से जुड़े हैं. पैसे की तंगी और शौक पूरा करने की चाहत ने इन होनहारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

एक ही बुजुर्ग महिला को दो बार बनाया शिकार

मामले की शुरुआत 31 जुलाई से होती है. दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी परिसर में 62 वर्षीय गीता देवी सुबह करीब 6:32 बजे अपने घर के सामने टहल रही थीं. तभी स्कूटी सवार एक युवक-युवती वहां पहुंचे और पीछे बैठे शख्स ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली.

इसके बाद, दुस्साहस देखिए कि 20 सितंबर को नेहरू नगर ईस्ट की विद्या विहार कॉलोनी में एक बार फिर उसी बुजुर्ग महिला (गीता देवी) को दोबारा निशाना बनाया गया. लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके में सनसनी फैल गई थी.

सीसीटीवी फुटेज ने खोली पोल

लगातार शिकायतों के बाद हरकत में आई पुलिस ने सुपेला थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने खुलासा किया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट और कपड़ों का इस्तेमाल करते थे. स्कूटी पर सवार होकर ये सुबह के वक्त उन इलाकों में निकलते थे जहां बुजुर्ग महिलाएं टहलने आती थीं.

पुलिसिया पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस ने जब दबिश देकर विक्की नायक (23) और तरूणा सिन्हा (20) को हिरासत में लिया, तो उनके कारनामों की फेहरिस्त देख पुलिस भी हैरान रह गई. विक्की नायक: मूल रूप से बालाघाट (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में दुर्ग के तितुरडीह में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है.  तरूणा सिन्हा: राजनांदगांव की रहने वाली है और वह भी तितुरडीह, दुर्ग में रहकर इंजीनियरिंग की शिक्षा ले रही है.

दोनों आपस में दोस्त हैं और भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पैसों की तंगी और अय्याशी या शौक पूरे करने के चक्कर में इन्होंने आसान रास्ता चुना और चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने लगे. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई सोने की चैन का हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी को जब्त कर लिया है. दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें