Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ज्वेलरी शॉप से पिस्तौल के दम पर लाखों की लूट : फिल्मी स्टाइल में दूकान में घुसे और गहने लेकर हुए फरार

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण की एक दुकान से लाखों रुपये के गहने लूट लिए. हथियार बंद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. हालाँकि पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला जिला मुख्यालय में दुर्गा ज्वेलरी शॉप नाम से सोने-चांदी के गहनों की दुकान है. वारदात गुरुवार 4 दिसंबर की रात करीब 8 बजे हुई है. गुरुवार की रात में 2 नकाबपोश बदमाश दुर्गा ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे. वे हथियार लेकर अंदर घुस गए. और सभी को धमकी देने लगे.

बदमाश दुकान में मौजूद कर्मचारियों को हथियार दिखाते हुए धमकाने लगे. इसके बाद लुटेरों ने व्यापारी को पिस्टल दिखाई और फिर आभूषण लूट लिए. आरोपी लाखों रुपये के गहने लूटकर भागने लगे. तभी लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया. लेकिन एक लूटेरा जिसके हाथ में पिस्टल था वह भाग निकला.

इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. घटना की जानकारी के बाद एसपी किरण सिंह और एसडीपीओ भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. सुकमा पुलिस ने पुरे जिले को सील कर दिया. ताकि फरार आरोपी भाग न निकले. पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशा में रवाना कर दी गई हैं. सीसीटीवी फुटेज ओर अन्य माध्यमों से बदमाश की तलाश शुरू की गयी. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए देर रात युवक को पकड़ लिया.

जानकारी के मुताबिक़, बदमाश मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है ज्वेलरी शॉप शहर के बीच में स्थित है. उसके ठीक सामने पुराना SP कार्यालय है. जहाँ SDOP , सायबर और नक्सल सेल है. इससे 50 मीटर की दूसरी पर पुलिस स्टेशन भी है. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें