Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिरयानी सेंटर में मिली रेस्टोरेंट संचालक के बेटे की लाश : परिजन ने जताई हत्या की आशंका

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक बिरयानी सेंटर में संदिग्ध हालात में एक युवक की लाश  मिली है. युवक के शव पर चोट के निशान मिले हैं. इतना ही नहीं युवक की नाक से खून निकल रहा था. जिस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है.

मामला अर्जुन्दा थाना का है. घटना रविवार रात 10 बजे हुई है. गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली. जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई है. युवक को बाइक से अस्पताल लेकर कया गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया. युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. उसके नाक से खून निकल रहा था.

हत्या की आशंका

युवक की लाश हड़कंप मच गया है. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ लोगों से पूछतछ की जा रही है. दूसरी तरफ परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनो का आरोप है उनके बेटे के साथ मारपीट हुई है. परिजनो का कहना है दुर्गेश देवांगन को आखिरी बार अरबी दम बिरयानी सेंटर में दोस्तों के साथ ही देखा गया था. वही बाद में उसकी लाश मिली. शरीर पर मारपीट के निशान मिले हैं. इससे साफ़ पता चलता है हत्या हुई है. दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये.

8 युवक हिरासत में

परिजन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 8 युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा. पोस्टमार्टम से मौत की वजह सामने आएगी. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें