Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

लापता कांस्टेबल की मिली लाश : परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी…

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लापता कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी मच गई। आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। आरक्षक डमरू नायक ग्राम बजवंड 29 वर्ष पुलिस लाइन में पदस्थ था। 3 दिसंबर की शाम डमरू नायक घर से लापता हो गये थे, जिसकी सूचना परिजनों ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई थी।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। इसी दौरान कोतवाली थाना पुलिस को ग्राम आसना के जंगल में एक लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ के फंदे से लटक रहा था।

पुलिस ने शव की पहचान गुमशुदा आरक्षक डमरू नायक के रूप में की गई। प्रथम दृष्टिया से जांच में मृतक द्वारा व्यक्तिगत परेशानियों के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है। साथ ही मृतक आरक्षक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, इस घटना के बाद मृतक आरक्षक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया….

”पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक डमरू नायक क्र 3092 निवासी ग्राम बजावंड उम्र 29 वर्ष जो कि 03/12/25 की शाम से घर से लापता थे जिसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस थाना कोतवाली में दिया। सूचना मिलने पर थाने द्वारा आरक्षक डमरू नायक की पता तलाश की गई जिस दौरान कोतवाली पुलिस को ग्राम आसना के जंगल में डमरू नायक का शव पेड़ में फांसी में लटका हुआ मिला । प्रथम दृष्टिया पतासाजी में मृतक द्वारा व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम हेतु रवाना किया गया है जाँच जारी है।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें