Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महासमुंद जिले में धान बेचने टोकन न मिलने से 65 वर्षीय किसान तनाव में : खेत में जाकर ब्लेड से अपना गला काटा, गंभीर हालत में रायपुर रेफर।

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 6, 2025

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम सेनभाठा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ 65 वर्षीय किसान मनबोध गांड़ा ने धान बेचने के लिए टोकन न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि किसान पिछले तीन दिनों से खेमड़ा सोसायटी में टोकन कटवाने के लिए लगातार चक्कर लगा रहा था।

किसान के बेटे शंकर गांड़ा ने बताया कि उनके पिता 50 कट्टा धान बेचने के लिए टोकन कटवाना चाह रहे थे, लेकिन मोबाइल नंबर अपडेट की समस्या के कारण टोकन नहीं कट पा रहा था। सोसायटी में बार–बार उनसे मोबाइल अपडेट की मांग की जा रही थी, जबकि किसान कह रहा था कि नंबर अपडेट है। लगातार परेशानियों और तनाव की वजह से वह मानसिक रूप से टूट गए थे।

परिवार में 11 सदस्य हैं और धान की पूरी कटाई हो चुकी है। धान घर में ही रखा हुआ है, ऐसे में टोकन न मिलने की समस्या से किसान और अधिक दबाव में आ गया। बेटे ने बताया कि पिता घरवालों को कुछ भी बताए बिना खेत चले गए और वहीं ब्लेड से अपना गला काट लिया।

गंभीर हालत में परिजन उन्हें बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सांस की नली कट जाने के कारण मरीज की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। गाँव के लोगों ने समय रहते उन्हें देखकर अस्पताल पहुँचाया, जिससे उनकी जान बच पाई।

यह घटना इस बात को दर्शाती है कि धान खरीदी के दौरान तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी परेशानियाँ कैसे किसानों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन जाती हैं।

Tags :

Mahasamund, Chhattisgarh, Farmer Suicide Attempt, Dhan Khareedi, Token Issue, Agriculture News, Bagbahara

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें