Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 : वाहन चालक एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का अंतिम ट्रेड टेस्ट 26 नवंबर को

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 में वाहन चालक और वाहन चालक कम आपरेटर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों के लिए अंतिम चरण का ट्रेड टेस्ट 26 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह टेस्ट सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, माना कैंप में शुरू होगा।

इस अंतिम टेस्ट से पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक नाप-जोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अब केवल अंतिम ट्रेड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल चयन तय किया जाएगा।

ट्रेड टेस्ट में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के समय नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा।

इस अंतिम चरण के बाद ही वाहन चालक एवं वाहन चालक कम आपरेटर पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ साथ रखें।

छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा भर्ती समिति ने अभ्यर्थियों को सजग और अनुशासित रहने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें