Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

यात्रीगण ध्यान दें! : चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले यहां देंखें लिस्ट

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के चक्रधरनगर नगर ब्लॉक केबिन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी के कार्य का हवाला दे रेलवे ने चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा गोंदिया से झारसगुड़ा के बीच चलने वाली गोंदिया–झारसगुडा– गोंदिया पैसेंजर की बिलासपुर से आगे के लिए रद्द कर दिया गया है।

रेलवे ने बताया है कि बिलासपुर से झारसगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। जिसमें डेढ़ सौ किलोमीटर से अधिक का रेल लाइन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब बिलासपुर–झारसगुड़ा सेक्शन के चक्रधरनगर ब्लॉक कैबिन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है। जिसके चलते ब्लॉक लिया गया है।

प्रभावित होने पैसेंजर गाडियां:

01. 23 नवम्बर से 03 दिसम्बर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।

02. 23 नवम्बर से 03 दिसम्बर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।

03. 23 नवम्बर से 03 दिसम्बर, 2025 तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी ।

04. 22 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2025 तक बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:

01. 23 नवम्बर से 03 दिसम्बर, 2025 तक गोंदिया एवं झारसुगुडा से चलने वाली 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुडा- गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें