Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर

से रोशन हुआ कामती साहू का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

झमाझम बारिश से जतमई का वाटरफॉल हुआ गुलजार, सैलानियों की लग रही भीड़

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान : जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 5, 2026

रायपुर: ’जन्म से थी गंभीर समस्या’
माड़कम हुंगा जन्म से ही कटे होंठ और तालु (क्लेफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या से पीड़ित था। इस कारण उसे भोजन करने, साफ बोलने और सामान्य जीवन जीने में काफी परेशानी होती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका इलाज कराना संभव नहीं था।

’स्कूल में जांच के दौरान हुई पहचान’
आरबीएसके के चिरायु दल ने स्कूल में नियमित  स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान माड़कम हुंगा की पहचान की। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया।

’निःशुल्क सर्जरी से मिली नई जिंदगी’
25 जून 2026 को माड़कम हुंगा को रायपुर के एक विशेषज्ञ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी सफल प्लास्टिक सर्जरी की। उपचार के बाद उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और 30 जून 2026 को उसे  स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

’इलाज का पूरा खर्च शासन ने उठाया’
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सर्जरी, जांच, दवाइयां, रायपुर तक आने-जाने की व्यवस्था तथा उपचार के दौरान रहने और भोजन सहित पूरा खर्च शासन द्वारा वहन किया गया। इससे परिवार पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।

’नई मुस्कान, नया आत्मविश्वास’
आज माड़कम हुंगा पहले की तुलना में बेहतर जीवन जी रहा है। अब उसे भोजन करने और बोलने में पहले जैसी कठिनाई नहीं होती। उसके चेहरे पर लौटी मुस्कान और बढ़ा आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि शासन की स्वास्थ्य योजनाएं जरूरतमंद बच्चों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) का चिरायु दल दूरस्थ अंचलों के बच्चों तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर भविष्य देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह पहल बच्चों और उनके परिवारों के लिए नई उम्मीद का आधार बन रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें