Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : शराब पिलाने की बात को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

बालोद। जिले में हुए युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्की उसी का दोस्त निकला, जिसने उसकी बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की थी। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।

यह पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने बिरयानी सेंटर में मिले युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल, मृतक के दोस्त ने ही शराब पिलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसकी गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बिरयानी सेंटर में मिली थी लाश

बता दें कि 30 नवंबर की रात 10 बजे गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी पहचान लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) के रूप में हुई थी। युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी थी

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें