: लोकतंत्र का अच्छा उदाहरणः इस गांव के ग्रामीणों ने किया 100 प्रतिशत मतदान, जागरूक मतदाता का दिया परिचय
Jagbhan Yadav
Fri, Nov 17, 2023
नीरज यादव , बालाघाट। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP assembly election 2023)को लेकर आज लोगों ने अपने मताधिकार को प्रयोग करते हुए लोकतंत्र का महापर्व (Great festival of democracy) मनाया। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को भी मिला। बालाघाट जिले के 6 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 79.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं बालाघाट विधानसभा से एक गांव ऐसा है जहां रिकार्ड 100 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।




बता दें कि बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सोनेवानी वन गांव में मतदाताओं ने अपनी जागरूकता की परिचय देते हुए मतदान किया है। यहां पर 100% मतदान दर्ज किया गया है। सोनेवानी वन गांव में मतदाताओं की संख्या लगभग 42 है। इस गांव में सभी 42 मतदाताओं ने अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र का महापर्व मनाया है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन