Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

मारपीट के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला…

बंगाल की खाड़ी में हलचल, छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल या बढ़ेगी ठंड? पढ़िए मौसम का अपडेट

पूजा-अर्चना कर की देश में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थ

, परिवहन विभाग ने कंपनी को भेजा नोटिस

राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या : की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 2, 2026

सरगुजा। बेटियों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की नोनी सुरक्षा योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए भरोसे का आधार बन रही है। सरगुजा जिला के ग्राम पंचायत मेंड्राकला निवासी श्रीमती कौशिल्या रजवाड़े की बेटी भी इस योजना से लाभान्वित हुई है। योजना के तहत बेटी के नाम पर एक लाख रुपये का बॉन्ड प्राप्त होने से कौशिल्या को उसके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।
श्रीमती कौशिल्या के पति श्री राजेश कुमार रजवाड़े कृषि कार्य करते हैं। परिवार की सीमित आय के बीच बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर श्रीमती कौशिल्या चिंतित रहती थीं। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत किया गया और उनकी बड़ी बेटी का योजना में पंजीयन हुआ। श्रीमती कौशिल्या ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त बॉन्ड एलआईसी बीमा के माध्यम से प्रदान किया गया है। निर्धारित शर्तों के अनुसार बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निर्धारित राशि प्राप्त होगी, जिसका उपयोग उसकी आगे की पढ़ाई और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा।
श्रीमती कौशिल्या कहती हैं, बेटी के भविष्य के लिए पहले से आर्थिक सुरक्षा मिलना हमारे लिए बड़ी राहत है। अब उसकी पढ़ाई और आगे के जीवन को लेकर हमारा भरोसा बढ़ा है। उन्होंने नोनी सुरक्षा योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके लिए यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाने वाला मजबूत संबल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें