Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफल

इस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट…!!

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना पर भारी मात्रा में विस्फोटक और IED बरामद

आज मुख्यमंत्री निवास से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया फैसला

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में प्रारंभ हुआ 2 नए शासकीय महाविद्यालय : बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय व नवा रायपुर में संगीत महाविद्यालय

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 23, 2026

रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने अभनपुर के बेन्द्री में शासकीय महाविद्यालय और नवा रायपुर अटल नगर में शासकीय संगीत महाविद्यालय शामिल हैं। दोनों संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
नए शासकीय महाविद्यालय बेन्द्री में इस सत्र से बीए, बीएससी (बायोलॉजी), बीएससी (मैथ्स) और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। बीए और बीकॉम में 90-90 सीटें, जबकि बीएससी बायोलॉजी और बीएससी मैथ्स में 45-45 सीटें तय की गई हैं। कॉलेज में प्रवेश पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगा। इच्छुक छात्र-छात्राओं से तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

इसके अलावा सत्र 2026-27 से नए शासकीय संगीत महाविद्यालय नवा रायपुर अटल नगर भी शुरू किया गया है। यहां बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए) के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश दिए जाएंगे। कॉलेज में शास्त्रीय गायन (हिंदुस्तानी), कथक नृत्य और लोक संगीत की पढ़ाई होगी। कुल 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। संगीत महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन ऑफलाइन होंगे। आवेदन पत्र शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय रायपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिकारियों ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें