बस्तर सांसद ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर से की भेंट : , गौर मुकुट से किया अभिनंदन
Jagbhan Yadav
Sat, May 23, 2026
जगदलपुर। आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बैंगलोर आश्रम के प्रवास पर पंहुचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आध्यात्मिक गुरु रविशंकर से भेंट की। शनिवार को इस मुलाकात के दौरान बस्तर सांसद कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं, जहां दोनों ने उनका आशीर्वाद और क्षेत्र की खुशहाली के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पूज्य गुरुदेव रविशंकर का सानिध्य पाना और उनकी दिव्य ऊर्जा को महसूस करना एक अलौकिक अनुभव है।
सांसद महेश कश्यप ने इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु रविशंकर को बस्तर अंचल की अत्यंत समृद्ध,गौरवशाली और अनूठी जनजातीय संस्कृति के वैश्विक प्रतीक गौर मुकुट भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इसके साथ ही,आदर भाव के साथ गुरुदेव को पारंपरिक शाल ओढ़ाई गई। इस दौरान सांसद कश्यप ने संपूर्ण बस्तरवासियों की आस्था के केंद्र और अंचल की अधिष्ठात्री देवी,आराध्य मां दंतेश्वरी की पावन छवि गुरुदेव को भेंट की।
आध्यात्मिक गुरु रविशंकर ने बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, वहां की जनजातीय कलाओं और बस्तर के सीधे सच्चे लोगों की प्रशंसा की। उन्होने सांसद महेश कश्यप को उनके जनसेवा के संकल्पों के लिए शुभ आशीष दिया और बस्तर अंचल के सर्वांगीण विकास,वहां सुख समृद्धि,शांति और लोक कल्याण के लिए अपनी विशेष शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए पूरे प्रदेश को अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन