Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़

के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

10 अगस्त को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला, 122 पदों पर होगी भर्ती

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर : गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 29, 2026

रायपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की तथा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरु भारतीय संस्कृति के ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें