Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी आपस में टकराई, दो की मौके पर मौत

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 8, 2025

 आरंग। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में सड़क हादसे में एक युवक और बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक और स्कूटी के आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ये दुर्घटना समोदा-कुसमुंद रोड पर नहर के पास हुआ। बाइक बजाज एवेंजर पर ग्राम सुंद्रावन, थाना पलारी जिला बलौदाबाजार निवासी उमेश कुर्रे (19 वर्ष) सवार था। दूसरी ओर स्कूटी एक्टिवा ग्राम तुलसी, थाना खरोरा निवासी तिहारूराम साहू (60 वर्ष) चला रहे थे।

तेज रफ्तार में दोनों बाईकों में नहर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में दोनों चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरंग थाना टीम ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेजवा दिया हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें