Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष राशि की बढ़ेगी तरक्की, तुला को मिल सकता है प्रमोशन, अन्य जातक जानें शुभ रंग और भाग्य अंक

इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द...देखें लिस्ट..!!

कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Color Heading... : अबूझमाड़ की दुर्गम पहाड़ियों काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 18, 2026

नारायणपुर। बस्तर के अबूझमाड़ की दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच ओरछा विकासखंड के थुलथुली पंचायत का आश्रित ग्राम हितुल लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा था। सबसे बड़ी चुनौती थी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ ग्रामीणाें तक पहुँचाना। ग्रामीणों को राशन के लिए ओरछा तक दुर्गम रास्तों से होकर जाना पड़ता था, जो बुजुर्गों और महिलाओं के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं था। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन की विशेष पहल पर प्रशासन ने इस बाधा को पार कर दिखाया। पहली बार दुर्गम रास्तों को बनाते हुए ट्रैक्टरों के माध्यम से राशन सीधे गांव तक पहुंचाया गया। गांव में ही आयोजित 'चावल उत्सव' के दौरान जब राशन का वितरण शुरू हुआ, तो ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष और खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 'सुशासन' और जिला प्रशासन की संवेदनशीलता के फलस्वरूप, अब हितुल के ग्रामीणों को चांवल के लिए 30 किलोमीटर का जोखिम भरा पैदल सफर नहीं करना होगा।गांव के 271 राशन कार्डधारी परिवारों को अब गांव में ही खाद्यान्न मिलेगा। इससे 30 किमी. पैदल चलने की मजबूरी और समय की बर्बादी पूरी तरह खत्म हो गई है।

जिला खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य केवल राशन पहुंचाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है, कि भौगोलिक चुनौतियां विकास के रास्ते में बाधा न बनें। हितुल में राशन की यह 'दस्तक' इस बात का प्रमाण है कि अबूझमाड़ अब मुख्यधारा से जुड़ने के लिए तैयार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें