Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

26 साल का सफर और साय सरकार के दो साल – विश्वास से विकास तक

ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्णिका शर्मा

रिजर्व में 30 साल बाद शुरू होगी जंगल सफारी

नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, निजी अस्पताल के पास फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

खौफनाक रहस्य : : यहां कब्रों से बाहर बिखरी मिलीं इंसानी खोपड़ियां और हड्डियां, मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Sat, May 30, 2026

दुर्ग। रायपुर नाका स्थित श्मशान घाट में ऐसा दृश्य सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। श्मशान में मौजूद लोगों ने कब्र के पास मानव खोपड़ी, हड्डियां और झिल्‍ली में लिपटा कंकाल जैसे अवशेष पड़े देखे तो अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं पास में ही एक प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ मानव कंकाल भी बरामद किया गया। लोग इस बात को लेकर दहशत में हैं कि आखिर पूरी सावधानी के साथ दफनाए गए शवों को कब्र से बाहर कौन निकाल रहा है?

यह पूरा मामला रायपुर नाका शमशान घाट का है। श्मशान घाट में इंसानी अवशेष बिखरे होने की जानकारी स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। FSL की टीम ने गहन फॉरेंसिक जांच करते हुए तीन अलग-अलग कब्रों से बाहर निकले शरीर के अवशेषों को सैंपल के रूप में कलेक्ट किया है, ताकि उनकी वैज्ञानिक जांच की जा सके।

चौकी प्रभारी राजेश साहू ने किसी असामाजिक तत्वों या जानवरों द्वारा छेड़खानी की आशंका जताई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल SP सुखनंदन राठौर ने कहा कि इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि बिना पूरी साइंटिफिक (वैज्ञानिक) जांच रिपोर्ट आए इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कह पाना मुमकिन नहीं होगा।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। श्मशान घाट की इस बदहाली और सुरक्षा में चूक को देखते हुए नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट की मर्यादा बनाए रखने और सुरक्षा के लिए यहां तुरंत एक परमानेंट चौकीदार नियुक्त किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व ऐसी हरकत न कर सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें