Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: निकाय चुनाव ब्रेकिंग: आचार संहिता की डेट को लेकर आयी जरूरी अपडेट, चुनाव आयोग के इस पत्र से हो गया साफ, कब लगेगी आचार संहिता, कब होगा चुनाव

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 15, 2025

Election News: छत्तीसगढ़ में आचार संहिता किसी भी दिन लग सकता है। 18 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है, उसके बाद किसी भी दिन आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए चुनाव आयोग ने 17 जनवरी को बैठक बुलायी है। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए कलेक्टरों की बैठक 17 जनवरी को 3.30 बजे से नया रायपुर में होगी।

चुनाव आयोग की 17 जनवरी को बुलायी गयी बैठक के बाद किसी भी दिन आचार संहिता का ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 15 जनवरी को ही होना था, लेकिन उसे 18 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया। इस बीच कलेक्टर व जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है।

पूरी संभावन है कि 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच किसी भी आचार संहिता की घोषणा हो सकता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से जो बैठक के संदर्भ में पत्र जारी किया गया है, उसमें भी उल्लेख है कि नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव जनवरी-फरवरी में आयोजित किया जाना है। स्पष्ट है कि जनवरी में आचार संहिता और फरवरी में चुनाव संपन्न कराया जायेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें