Breaking news : छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर होगी एडमिशन की प्रक्रिया, सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणि
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और निजी स्कूलों की तरह व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र जुलाई के बजाय 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
प्राइवेट स्कूलों की तरह समय पर होंगे एडमिशन
नए फैसले के मुताबिक, अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों में भी 1 अप्रैल से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही छात्रों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, इसके लिए अगले साल से 1 अप्रैल को सत्र की शुरुआत के साथ ही छात्रों को पाठ्यपुस्तकें और यूनिफॉर्म वितरित कर दिए जाएंगे।
Tags :
रायपुर संभाग अन्य खबरें अभी अभी छत्तीसगढ़ बिलासपुर संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन