Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

खुदाई में मिला सोना बताकर पीतल का हार : बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार”

Jagbhan Yadav

Wed, Jul 29, 2026

रायपुर । राजधानी रायपुर में खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी शंभू राय सहित 2 महिला आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने न्यू राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा और डी.डी. नगर में कुल 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 9 लाख नगद, चांदी के सिक्के, पीतल के आभूषण और 4 मोबाइल सहित लगभग 12 लाख का मशरूका जप्त किया है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में सामने आया कि गिरोह का तरीका एक जैसा था। आरोपी पहले खुद को दिहाड़ी मजदूर बताकर लोगों से संपर्क करते थे और कहते थे कि खुदाई में पुराने सोने के आभूषण मिले हैं।

कैसे करते थे ठगी?
जानकारी के अनुसार विश्वास जीतने के लिए आरोपी पीड़ित को पीतल का भारी हार दिखाते और उसमें से असली सोने का छोटा टुकड़ा तोड़कर जांच के लिए दे देते। जांच में सोना निकलने पर पीड़ित झांसे में आ जाता। फिर बहन की शादी या आर्थिक मजबूरी का हवाला देकर लाखों में पूरा हार बेच* देते। बाद में जांच कराने पर हार पूरी तरह पीतल का निकलता और आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो जाते।

तीन बड़े मामले आए सामने
1. न्यू राजेन्द्र नगर – प्रार्थी महेश कानस्कर से 2.50 लाख की ठगी, अपराध क्रमांक 92/26, 2 तेलीबांधा* – प्रार्थी यश मोटवानी से 10 लाख की ठगी, अपराध क्रमांक 249/26 ,3. डी.डी. नगर – प्रार्थी धवल बडोदरिया से 10 लाख की ठगी, अपराध क्रमांक 390/26 , तीनों मामले धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज।

मुंबई से हुई गिरफ्तारी

तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर टीम को मुंबई भेजा गया। वहां से शंभू राय निवासी कानपुर,गीता गुजराती* और शांति गुजराती को पकड़ा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि शंभू राय घूम-घूम कर स्टोन बेचने की आड़ में शिकार चुनता था और पीतल के आभूषण दिल्ली के करोल बाग से लाता था।

देशभर में फैला है जाल

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में एक दर्जन से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। कुल करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की आशंका है। पुलिस ने शंभू राय के पास से 4 फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। फिलहाल अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें