Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव रायपुर : (इंटरनेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल - आईपीएएफ) कलावंत में अनन्या साहू को मिला प्रथम पुरस्कार

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 7, 2025

रायपुर :- गोविंद लीला कौशल कला संस्थान रायपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव (इंटरनेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल - आईपीएएफ) कलावंत का आयोजन रंग मंदिर आडिटोरियम रायपुर में 5 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। विदित हो कि यह कार्यक्रम हर वर्ष भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रदर्शन कला प्रतियोगिताएँ/महोत्सव (प्रदर्शन कलाओं की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ/त्योहार) आयोजित किये जाते हैं। जिनमें अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन कला महोत्सव (इंटरनेशनल परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल - आईपीएएफ), प्रतिभा संगम प्रतियोगिता (प्रतिभा संगम प्रतियोगिता),अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी (अंतर्राष्ट्रीय प्राचीन कला महोत्सव और संगोष्ठी) का आयोजन किया जाता है। यह एक प्रसिद्ध महोत्सव है जिसमें देशभर के कलाकारों और पारंपरिक कला शास्त्रीय, शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्य,लोक संगीत, आदि का प्रदर्शन करते है। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत कुमारी अनन्या साहू पिता श्री मदन लाल साहू (शिक्षक) को भरतनाट्य सेमिकलासिकल नृत्य सोलो सबजूनियर केटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किये है जिन्हें मुख्यअतिथि, निर्णायकों और संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र, प्रतिष्ठित स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया । अनन्या साहू की इस उपलब्धि पर उनकी नृत्य गुरु आकांक्षा पटेल एवं विद्यालय के शिक्षकों सहित क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त कर  शुभकामनाएं दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें