Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली पर जानें ग्रह-नक्षत्रों की चाल

आज सिंह और तुला राशि वाले रहें सावधान, वृषभ और मीन वालों की चमकेगी किस्मत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो मेडिकल छात्रों की मौत,

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

जगदलपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत हो गई। छात्रों में अंकित दानी और आलिया शामिल थे। दोनों अपनी बाइक से जगदलपुर से कॉलेज की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे परपा थाना क्षेत्र के पास पहुंचे, अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। आलिया गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। यह हादसा देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

अंकित भिलाई का रहने वाला था जबकि आलिया रायपुर से आई थीं। दोनों 2021 बैच के छात्र थे और एक ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी अचानक हुई मौत ने कॉलेज के छात्रों और परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग से होने वाले हादसों की गंभीरता को उजागर करती है।

Tags :

Jagdalpur Accident Medical Students Death Chhattisgarh News Road Accident High-Speed Truck Dimrapal Medical College Breaking News Traffic Safety

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें