Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : कोरबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी: कोर्ट-मैरेज के एक साल बाद मिला शव, मायके पक्ष से तनाव की बात आई सामने

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 3, 2025

कोरबा जिले के सीतामढ़ी मुख्य मार्ग क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय सरस्वती यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सरस्वती की शादी लगभग एक साल पहले 28 वर्षीय आशिष केवट से कोर्ट-मैरेज के जरिए हुई थी। शादी के बाद से दोनों परिवार एक ही घर में रह रहे थे।

घटना वाले दिन घर के बाकी सदस्य बाहर गए हुए थे और सरस्वती घर पर अकेली थी। उसके पति आशिष ने पुलिस को बताया कि वह पेंटर का काम करता है। उसे सूचना मिली कि सरस्वती ने घर में लोहे के एंगल से फांसी लगा ली है। वह तुरंत उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जाँच के दौरान मायके पक्ष की ओर से तनाव की बात भी सामने आई। पति आशिष ने बताया कि शादी के बाद सरस्वती का अक्सर मायके आना-जाना होता था, जिससे कभी-कभी घर में तनाव की स्थिति बन जाती थी। कुछ दिन पहले सरस्वती की अपने भाई से भी बातचीत हुई थी, जिसमें भाई ने कहा था कि “अब शादी हो गई है, अब आने-जाने का कोई मतलब नहीं है।” बताया जाता है कि इस बात से सरस्वती काफी दुखी थी।

मामला नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की। मायके वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद के रिश्तों, विवादों और परिस्थितियों की गहन जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Tags :

#Korba #ChhattisgarhNews #SuspiciousDeath #NewlywedDeath #CourtMarriage #PoliceInvestigation #FamilyDispute #BreakingNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें