Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

इश्क, शक और कत्ल! : लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 23, 2026

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्रेम संबंध के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय नाबालिग और एक युवक के बीच पिछले पांच साल से प्रेम संबंध थे। इस बीच नाबालिग की मोबाइल पर एक अन्य युवक से बातचीत होने लगी। प्रेमी को उनके बीच नजदीकी बढ़ने का शक हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर युवक ने कथित तौर पर नाबालिग का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

छत्तीसगढ़ मुंगेली जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवासपुर की है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध मौत के मामले में मुंगेली पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग मृतका का आरोपी युवक के साथ प्रेम संबंध और उनके बीच किसी अन्य युवक के आ जाने से विवाद गहरा गया। तीसरे युवक से प्रेमिका द्वारा बातचीत करने और प्रेम संबंध बढ़ाने की आशंका चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात परिजनों को नाबालिग अपने बिस्तर पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके गले पर चोट और खरोंच के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच के दौरान गला दबाकर हत्या करने की आशंका के चलते पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

प्रेमी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

16 अक्टूबर को हैदराबाद से गांव लौटने के बाद अजीत ने अपने साथी साहिल खांडे को मृतका के दूसरे युवक के संपर्क में होने की बात बताई। दो दिन बाद 19 अक्टूबर की रात दोनों मोटरसाइकिल से नेवासपुर पहुंचे। साहिल को बाहर निगरानी के लिए छोड़कर अजीत घर की दीवार फांदकर अंदर गया। वहां मृतका को मोबाइल पर बात करते देखने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। हाथापाई के दौरान आरोपी ने नाबालिग प्रेमिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ऐसे खुला हत्या का राज

जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को अजीत घृतलहरे से नाबालिग की प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। संदेह के आधार पर पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2021 से मृतका के साथ प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। करीब एक साल पहले मृतका के किसी अन्य युवक से बातचीत करने की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

मौत को सामान्य दिखाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी ने शव को दूसरे कमरे के बिस्तर पर लिटा दिया, ताकि मौत सामान्य या हार्ट अटैक से हुई प्रतीत हो। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल को घटना की जानकारी दी। विवेचना के दौरान साक्ष्य छिपाने की भूमिका सामने आने पर साहिल को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 जे 7143 जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 103, 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें